फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Took out a rally, walked from street to street, and gave 'Dasak Darwaza Tak'

रैली निकाली, गली-गली घूमे, ...और दी ‘दस्तक दरवाजे तक’

Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Took out a rally, walked from street to street, and gave 'Dasak Darwaza Tak'
अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान में दीवारी नृत्य से मतदात - फोटो : BANDA
बांदा। जिले में 75 फीसदी से अधिक मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ‘दस्तक दरवाजे तक’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए गांव गांव और कस्बे कस्बे जागरूकता रैली निकाली जा रही हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से लेकर तहसील स्तर तक अफसर प्रयास में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार को जीआईसी मैदान से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। स्कूली बच्चों ने घर घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में जिले के 97 बूथों में 50 फीसदी से भी कम मतदान हुआ था। इनमें बांदा सदर तहसील के 33 बूथ शामिल थे। इन बूथों में अबकी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रैली में डीएवी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवारी नृत्य भी किया गया। इस दौरान स्वीप प्रभारी अधिकारी सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, तहसीलदार पुष्पक, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी गीता सिंह, बीएसए रामपाल, डीआईओएस विनोद सिंह, ईओ बीपी यादव मौजूद रहे।

युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करते डीएम अनुराग पटेल। संवाद

युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करते डीएम अनुराग पटेल। संवाद - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed