{"_id":"1a1ea3f197f466a877ef2a55fd42cc00","slug":"today-s-mega-final-kcnit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीएनआईटी का मेगा फाइनल आज, जीतने वाली टीम के सिर सम्मान का सेहरा बंधेग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीएनआईटी का मेगा फाइनल आज, जीतने वाली टीम के सिर सम्मान का सेहरा बंधेग
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसीएनआईटी के बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान (शिक्षा 2015) का मेगा फाइनल 7 फरवरी को इंस्टीट्यूट परिसर में धूमधाम से होगा। क्विज प्रतियोगिता जीतने वाली टीम के सिर सम्मान का सेहरा बंधेगा।
विज्ञापन
केसीएनआईटी के चौथे इस आयोजन में पिछले माह बुंदेलखंड के 18 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हुई थी। प्रत्येक विद्यालय से प्राप्तांकों के आधार पर दो सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुने गए। इसी तरह हर जनपद से दो विद्यार्थियों को चयन हुआ। अंतिम चरण में बुंदेलखंड की 10 विजेता टीमों के बीच मेगा फाइनल केसीएनआईटी में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट आफीसर श्यामजी निगम ने बताया कि बुंदेलखंड विजेता को 11,000 रुपये और जनपद विजेताओं को 5100 रुपये व उपहार दिया जाएगा। सभी स्कूल विजेताओं को उपहार व प्रमाण पत्र मिलेंगे।
विज्ञापन
मेगा फाइनल के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया व साध्वी निरंजन ज्योति, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.अविनाशचंद्र पांडेय, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट कुलपति प्रो.एनसी गौतम और भाजपा महासचिव स्वतंत्र देव सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
‘स्पोर्टिका-2015’ का समापन
बांदा। केसीएनआईटी में वार्षिक खेल समारोह ‘स्पोर्टिका-2015’ शुक्रवार को खत्म हो गया। इंस्टीट्यूट चेयरमैन अरुण कुमार निगम और निदेशक प्रो.आशीष आर्य पनत ने विजेताओें और उप विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
अंतिम दिन समापन मैच इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के बीच खेला गया। फाइनल मैच में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग टीम ने जीत लिया। मैच ऑफ दी मैच प्रशांत कुमार और अंपायर राहुल उपाध्याय व कुलदीप मिश्र रहे।
प्रशांत ने 42 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ दी सीरिज का भी खिताफ मिला। विजेता और उप विजेता टीमों को चेयरमैन, निदेशक और डीन ने इनाम दिए।