फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three tractor drivers bringing illegal mining sand arrested

अवैध खनन की बालू ला रहे तीन ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three tractor drivers bringing illegal mining sand arrested
अकबरपुर चौकी में खड़े पकड़े गए बालूभरे ट्रैक्टर। - फोटो : BANDA
बांदा। रात में अवैध खनन की बालू भरकर जा रहे तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। चालकों के मुताबिक भाड़े पर चलाने की बात कहकर मालिकों से ट्रैक्टर लाए थे। तीनों ट्रैक्टर पुलिस थाने में खड़े किए गए हैं। चालक और ट्रैक्टर स्वामियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के अकबरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात चौकी प्रभारी नरेशचंद्र निगम और हमराही हेड कांस्टेबल श्यामबाबू अग्निहोत्री ने पिथौराबाद-जरर गांव मोड़ पर रात करीब 11 बजे बालू भरकर आ रहे चार ट्रैक्टरों को रोका। एक चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। तीन पकड़े गए।
विज्ञापन

इनके चालक छोटू यादव पुत्र लालू (शुक्लन पुरवा, जरर), कल्लू वर्मा पुत्र शिवबरन वर्मा (सोठारे का पुरवा, गिरवां) और लाला भइया वर्मा पुत्र रामआसरे वर्मा (नई दुनिया, गिरवां) शामिल हैं। चालकों ने बताया कि धोखाधड़ी करने के लिए नंबर प्लेट नहीं लगाए हैं। ट्रैक्टर चालक छोटू यादव ने बताया कि ट्रैक्टर जरर गांव के संजय त्रिपाठी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह 500 रुपये भाड़े पर रातभर के लिए लाया है। मालिकों को बिना बताए किराए पर ट्रैक्टर लाकर बालू ले जा रहे थे। पुलिस ने चालक छोटू यादव, ट्रैक्टर मालिक अरविंद यादव, चालक कल्लू वर्मा, लालाभइया वर्मा, ट्रैक्टर स्वामी संजय त्रिपाठी और एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध धारा 188, 269, 379, 411, 419, 420 आईपीसी, खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4 व 21, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान अधिनियम की धारा 3 व 5, महामारी अधिनियम की धारा 3 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54 के तहत चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed