फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three shops including a cloth showroom were gutted in the fire

Banda News: आग से कपड़ा शोरूम समेत तीन दुकानें जलीं

Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three shops including a cloth showroom were gutted in the fire
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी के शोरूम में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसी आग से पड़ोस की दो दुकानें और जल गईं। आग से लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बा स्थित कपड़ा व्यवसायी जगदीश अग्रवाल के बड़े पुत्र अशोक अग्रवाल की बांदा रोड पर स्थित अपने दूसरे मकान पर शोरूम खोला हुआ है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे के करीब कपड़े के शोरूम में रखे हुए कंप्यूटर से अचानक शार्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी शोरूम में रखे कपड़ों के ढेर में जा लगी। जिससे भीषण आग फैल गई। कुछ देर तक दुकान में मौजूद व्यापारी अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ आग बुझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन आग विकराल हो गई। पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने में व्यापारी का बड़ा पुत्र आयुष झुलस गया। कपड़ा व्यापारी का पूरा परिवार दुकान के अंदर ही फंस गया। जब पड़ोसियों ने देखा तो पूरे परिवार को दूसरे रास्ते के जरिए बाहर निकालकर सभी की जान बचाई। कपड़े के शोरूम में लगी आग अगल-बगल खुली किराए की दुकान जिसमें एक सैलून व एक रेस्टोरेंट भी जलकर राख हो गया। शोरूम से सटी हुई गैस एजेंसी को प्रशासन ने सतर्कता से बचा लिया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह व तुर्रा स्थित अग्निशमन की एक गाड़ी व बांदा से पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग बुझाने में कोतवाली प्रभारी समेत अग्रिशमन केंद्र के क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका ईओ आदि रहे।
विज्ञापन






वर्ष 2019 में फर्नीचर व्यवसायी के मकान में लगी थी आग

बांदा। अतर्रा कस्बे में शुक्रवार को कपड़ा व्यवसाई अशोक अग्रवाल के यहां शार्ट सर्किट से घटित हुई यह दूसरी घटना है। लगभग एक करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके पूर्व सन् 2019 में 11 अप्रैल गुरुवार को अतर्रा के लखन कालोनी पर स्थित फर्नीचर व्यवसायी राकेश गुप्ता के दो मंजिला मकान पर शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। जिससे उन्हें भी करोड़ों का नुकसान हुआ था। उधर, कपड़ा व्यवसाया का शोरूम तथा पीछे हिस्से में रहने के लिए बना मकान भी आग से जल गया है। कपड़ा व्यवसाई का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे बैठा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed