फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three police personnel including SI suspended in illegal mining

Banda News: अवैध खनन के साथ ओवरलोडिंग पर भी कसेगा शिकंजा

Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three police personnel including SI suspended in illegal mining
बांदा। केन नदी मौरंग खदानों में अवैध खनन के बाद अब प्रशासन ने ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है मौरंग खदानों के आसपास तिराहों व चौराहों पर गुपचुप तरीके पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया। उधर, कई खदानों के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर नदियों में अवैध खनन पर शिंकजा कसा जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अफसरों ने पैलानी में केन नदी मोरंग खदान में छापा मारकर नदी की जलधारा से अवैध खनन पकड़ा था। अब अफसरों ने खनन के साथ ही ओवरलोडिंग पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मोरंग खदानों के आसपास तिराहों व चौराहों पर सादी वर्दी में पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


उधर, मोरंग खदानों में अवैध खनन की निगरानी में लगे राजस्व कर्मी व क्षेत्रीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। बुधवार को राजस्व विभाग की टीमें अपने क्षेत्रों में सक्रिय दिखी। पुलिस की गाड़ियां भी खदानों के इर्द-गिर्द नजर आई। एडीएम राजेश कुमार का कहना है कि जिस क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिंग मिली वहां के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व संबंधित चौकी प्रभारी सहित खनिज अधिकारियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed