{"_id":"677ec52fbc5cfa98df0955fb","slug":"three-people-including-a-farmer-died-due-to-cold-banda-news-c-212-1-sknp1006-120408-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ठंड से किसान समेत तीन की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ठंड से किसान समेत तीन की माैत
विज्ञापन
बांदा। सर्दी से किसान समेत तीन की माैत हो गई। उधर, जिला अस्पताल में बुधवार को सर्दी से 13 और लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव का सत्यम तिवारी (26) मंगलवार की रात गेहूं की फसल में सींचने गया था। वह देर रात घर लौटा। बुधवार की सुबह मां सुधा जगाने पहुंची तो वह बिस्तर में मृत मिला। पड़ोसी रामबहादुर सिंह ने बताया कि सत्यम रात में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगाए था। उसी दौरान उसे सर्दी लग गई थी। गिरवां थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि परिजन सर्दी लगने की बात कह रहे हैं।
उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के तेरा दरसेंडा गांव निवासी राजरती (75) की बुधवार की दोपहर सर्दी से तबीयत बिगड़ गई, परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया गया कि राजरती बुधवार को सुबह खेतों की तरफ गई थी, जब घर आई तो बताया कि सर्दी लग रही है। इसके अलावा जसपुरा कस्बा निवासी भूपेंद्र सिंह (55) की सर्दी से तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पुत्र शिवम सिंह जगाने गया तो भूपेंद्र सिंह अकड़े थे। उन्हें सीएचसी जसपुरा ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर, बुधवार को सर्दी लगने से हालत बिगड़ने पर 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शहर की कांशीराम कालोनी निवासी सना (28), अलीगंज निवासी फतेह खान (1), महोखर गांव निवासी शिवकुमारी (35), पचनेही गांव निवासी संगीता (35), गुढ़ाकला गांव निवासी शशि (44), कमासिन के भीती गांव के पंकज (4), गायत्री नगर की संतोषी (30), पैलानी के अंशुमान (दो माह), बहोरीकला चरखारी निवासी रामबाई (59), रहुनिया मोहल्ला के राहुल (30), सुनहुली गांव के विष्णु (37), मकरबई गांव के अराध्या (1), बदौसा गांव निवासी अनूपा (22) को भर्ती कराया है।