{"_id":"64e65f9f046553548f06e737","slug":"three-months-after-the-wedding-newly-married-woman-swinging-from-the-noose-banda-news-c-212-1-bnd1001-1751-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के तीन माह बाद \nफंदे से झूली नवविवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के तीन माह बाद फंदे से झूली नवविवाहिता
Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बांदा। नवविवाहिता ने सूने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के बड़े भाई ने ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। महिला का विवाह इसी साल मई में हुआ था।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी सूफिया (22) ने मंगलवार को दोपहर घर के कमरे में निवाड़ की पट्टी से छत के छल्ले से लटककर जान दे दी। घटना से पहले उसने अपने ससुर लतीफ को एक हजार रुपये देकर बाजार से सामान मंगाया था। ससुर के साथ मृतका का छोटा भाई निजामुद्दीन जो लगभग ढाई माह से बहन की ससुराल में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह भी गया हुआ था।
शाम पांच बजे जब दोनों नरैनी से बाजार करके घर लौटे तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। ससुर लतीफ का कहना है कि उसके दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र युसूफ और उसका छोटा भाई दोनों मुंबई में पेटिंग का काम करते हैं। 12 दिन पहले यूसुफ गांव से मुंबई गया था। 21 मई को यूसुफ की शादी सूफिया से हुई थी।
विज्ञापन
किस कारण से उसने फंदा लगाया यह उसे नहीं पता। उधर मृतका पक्ष से बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी भाई अंसार ने बताया कि उनकी बहन ने अपने ससुर के उत्पीड़न से तंग होकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। नरैनी कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।