फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three months after marriage, the girl burnt herself alive

शादी के तीन माह बाद युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three months after marriage, the girl burnt herself alive
बांदा। शादी के तीन माह बाद ससुराल में युवती ने खुद को जिंदा फूंक लिया। घटना की वजह मायके में पति से हुई बदसुलूकी बताई गई। दूसरी तरफ मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खरौंच गांव में अनुसुइया (26) पत्नी जगदीश ने रविवार को सुबह घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी अनुसुइया को लेकर उसके मायके गुठिल्ला पुरवा गया था।
विज्ञापन

अनुसुइया की मां ने उसके साथ अभद्रता की तो वह घर के लिए चल दिया। पत्नी भी साथ में लौट आई। इसी ग्लानी में अनुसुइया ने आत्महत्या कर ली। दूसरी तरफ मृतका की मां सावित्री ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन पुत्री को प्रताड़ित करते थे। उसे जलाकर मार डाला। तीन माह पूर्व फरवरी में शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली। उधर, शहर के शंभू नगर में गोरेलाल (35) पत्नी भूरेलाल ने रविवार को सुबह घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह नहीं पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed