{"_id":"64aefbd5fed1a04f99007564","slug":"three-members-of-interstate-thief-gang-arrested-banda-news-c-212-1-bnd1001-389-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली और एसओजी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े हुए गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपियों के कब्जे से लगभग चार लाख रुपये चोरी का सामान बरामद किया है। यह गिरोह कानपुर और उन्नाव जनपदों से बाइक चुराता था।
पूरे प्रकरण का बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथ बिहार कालोनी के पास खड़े खैर मरौली थाना सिसोलर जनपद हमीरपुर के हिस्ट्रीशीटर मंगल सिंह उर्फ प्रिंस, कंचन पुरवा कटरा निवासी रेहान और गूलर नाका निवासी इकरार को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से चोरी की तीन एलईडी टीवी व एक इनवर्टर बरामद किया गया था। पूछताछ के बाद उनके कब्जा से उन्नाव, कानपुर समेत अलग-अलग जनपदों से चोरी किए गए वाहनों स्कूटी, बुलेट, यमाहा को बरामद किया है। यह वाहन कानपुर और उन्नाव से चोरी किए गए थे। बरामद माल की कीमत चार लाख रुपये बताई है। मंगल बांदा में कांशीराम कालोनी हरदौली में रह रहा था। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी सिविल लाइन धर्मेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, राधाकृष्ण तिवारी आदि शामिल रहे। खुलासे में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी और शहर कोतवाल मनोज शुक्ला रहे।