{"_id":"59b18e664f1c1be57f8b4c83","slug":"three-injured-including-inferior-engineer-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में अवर अभियंता समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में अवर अभियंता समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक के पेड़ से टकरा जाने पर बिजली विभाग अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से वृद्धा और चक्की के पटे में फंसकर युवक घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बबेरू बिजली सब स्टेशन में तैनात अवर अभियंता देवेंद्रनाथ (26) पुत्र हीरालाल गुरुवार को दोपहर बाइक पर बांदा से बबेरू लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के वंशीपुरवा (जुगरहली) गांव के नजदीक मवेशी को बचाने के
विज्ञापन
प्रयास में तेज रफ्तार सड़क किनारे लगे इमली के पेड़ से जा टकराई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बबेरू पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव का महेंद्र सिंह (45) पुत्र रामशरन आटा चक्की के पटे में फंसकर घायल हो गया। सीएचसी से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव की चुन्नी (60) पत्नी ननकवा गुरुवार को सुबह सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन