फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three including the teenager and two cousins are corona

किशोर और दो चचेरे भाइयों समेत तीन को कोरोना

Tue, 16 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three including the teenager and two cousins are corona
बांदा/नरैनी। तीन और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें एक किशोर भी है। इनमें दो संक्रमित नरैनी क्षेत्र के गुढ़ा कलां गांव के हैं। इस गांव में पहले भी एक संक्रमित मिल चुका है। पॉजिटिव किशोर प्रवासी है और सूरत से इसी माह लौटा है। दो अन्य मरीज एक अन्य संक्रमित के परिजन हैं। इन्हें मिलाकर जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इसमें 22 स्वस्थ हो चुके हैं। 12 सक्रिय संक्रमित हैं। कुल पॉजिटिव मरीजों में प्रवासियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मंगलवार को आई नमूना जांच रिपोर्ट में गुढ़ाकलां गांव के 22 वर्षीय व 23 दो युवक और गर्ग पुरवा के 14 वर्षीय किशोर को संक्रमित मिले हैं। किशोर 9 जून को अपने माता-पिता के साथ सूरत से लौटा था। माता-पिता नरैनी सीएचसी में क्वारंटीन हैं। इन सभी को मेडिकल कालेज आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया है। इसी तरह गुढ़ा कलां के दोनों युवक 2 जून को ट्रेन से लौटे थे। दोनों चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन

उधर, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गर्ग पुरवा और गुढ़ाकलां गांवों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग और गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अधिकारी और टीमें पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि गुढ़ाकलां गांव में पहले भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को नए तीन पॉजिटिव मरीजों के बाद नरैनी तहसील में अब तक सात संक्रमित पाए जा चुके हैं। यह जनपद के अन्य क्षेत्रों में यह सबसे ज्यादा हैं। क्षेत्र के नंदवारा, भंवई, गंगा पुरवा और गुढ़ाकलां गांवों में चार सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीज है। यह चारों गांव हॉटस्पॉट हैं। हालांकि इसके बाद बाजार, दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ बरकरार है और आपसी दूरी का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed