Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three including innocent died due to fever and diarrhea

Banda News: बुखार और डायरिया से मासूम समेत तीन की मौत

Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 04 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three including innocent died due to fever and diarrhea
बांदा। भीषण गर्मी में डायरिया का प्रकोप चरम पर है। बुखार और डायरिया से पीड़ित मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेड के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। डायरिया और बुखार से पीड़ित करीब 10 से 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी शिवाय (5) पुत्र रिंकू कई दिन से बुखार से पीड़ित था। घरवालों ने उसका प्राइवेट में इलाज कराया। शुक्रवार को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी रामबाबू (4) पुत्र संजय बुखार से पीड़ित था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी लखन (78) डायरिया से पीड़ित था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

वहां उपचार के दौरान इलाज के दौरान उसने भी शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। उधर, जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित अलीगंज निवासी लल्लू (40), महोखर गांव निवासी गायत्री (25), पल्हरी गांव से प्रेमा देवी (22), गुरेह गांव की मीरा (22), महोखर गांव की प्रभा (26), जारी गांव की शीला (25), जौरही गांव की हेमा (30), खुरहंड गांव के अमित (2) पुत्र नीलेश, जसपुरा की मैकी (70), अलीगंज की वंदना (28) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, ट्रामा सेंटर के ईएमओ डॉ. विनीत ने बताया कि गर्मी के दिनों में बासी भोजन का इस्तेमाल न करें। ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। दोपहर में बाहर निकले तो साफी या तौलिया से अपने कानों को ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed