फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three friends riding a bike after celebrating birthday died in an accident

जन्मदिन जश्न से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

Tue, 24 Mar 2020 09:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Three friends riding a bike after celebrating birthday died in an accident
बांदा। मित्र के जन्मदिन के जश्न से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों की राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक बालूभरे खड़े ट्रक में जा घुसी। दो की मौके पर और एक की कानपुर में मौत हुई। हेलमेट न लगाने से तीनों के सिर पर गंभीर चोटें थीं। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

घटना सोमवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले की है। इसी मोहल्ले के अरविंद प्रजापति (23) पुत्र सत्तीदीन, मोहित साहू (16) पुत्र दीनदयाल और राजकुमार (17) पुत्र रमेश कुमार एक ही बाइक पर शाम को मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव गए थे। यहां अरविंद के दोस्त का जन्मदिन था। इसी में शामिल होने के बाद तीनों एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर के मुक्तिधाम तिराहा के पास खड़े ट्रक में बाइक पीछे से टकरा गई। बाइक चला रहे मोहित और पीछे बैठे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार को कोतवाली नगर के कांस्टेबल सोनपाल ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे कानपुर ले जाया गया। वहां राजकुमार की भी मौत हो गई। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मृतक मोहित के पिता व पेशे से ई-रिक्शा चालक दीनदयाल साहू ने बताया कि उसके घर में साले अजय की बाइक खड़ी थी। घरवालों की आंख बचाकर मोहित बाइक ले गया था। मोहित पढ़ाई बंद किए था और छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। दूसरा मृतक अरविंद इकलौता था और अतर्रा आईटीआई में प्रशिक्षार्थी था। उसके पिता परचून की दुकान में काम करते हैं। तीसरा मृतक राजकुमार ने इसी वर्ष दसवीं की परीक्षा दी थी। राजमिस्त्री पिता के काम भी हाथ बंटाता था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed