फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three drinking water projects stalled, drinking water crisis in 52 villages

तीन पेयजल परियोजनाएं ठप, 52 गांवों में पेयजल संकट

Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three drinking water projects stalled, drinking water crisis in 52 villages
बांदा। करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं लोगों की प्यास नही बुझा पा रहीं। ग्राम पंचायतों को हैंडओवर 43 परियोजनाओ में पांच आंशिक व तीन पूर्ण रूप से बंद पड़ी हैं। इनसे जुड़े 52 गांवों और 86 मजरों की कई हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं को चालू कराने के लिए 2.33 करोड़ रुपये की दरकार है। ग्राम पंचायतों ने बजट न होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए हैं। शासन को एस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग को हैंडओवर उक्त परियोजनाओं में बिसंडा ब्लाक में पारा, बड़ोखर में डिंगवाही, बबेरू में टोलाकलां (आंशिक) व बड़ागांव, अहार और मिलाथू बंद हैं। इनका रखरखाव/मरम्मत ग्राम पंचायत के राज्य वित्त आयोग/14वां वित्त आयोग से कराया जाता है लेकिन मौजूदा समय में ग्राम पंचायतों के पास इस मद में इतना पैसा नहीं है कि पेयजल परियोजनाओं को चालू कराया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं को चालू कराने के लिए 2 करोड़ 33 लाख से अधिक धनराशि की जरूरत है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव ने बताया कि परियोजनाओं की मरम्मत के लिए जल निगम 16वीं शाखा ने एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा है। बजट आने पर इन्हें पूर्ण क्षमता से चालू कराया जाएगा। पारा, डिंगवाही व टोलाकलां परियोजनाओं को ग्राम पंचायत द्वारा आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed