फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   three died from the cold

ठंड से वृद्धा और दो बच्चों की मौत

Thu, 08 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
three died from the cold
सर्दी

ठंड ने दो बच्चों समेत तीन को मौत की नींद सुला दिया। इन्हें मिलाकर ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उधर, कोल्ड स्टोरेज के सुरक्षा कर्मी की ठंड से हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कोहरा और बर्फीली हवाओं के बीच चित्रकूटधाम मंडल में न्यूनतम तापमान ने बुधवार को 10 डिग्री पर आकर पिछले 25 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया था। अगले ही दिन बृहस्पतिवार को इसमें एक डिग्री की और गिरावट आ गई। नतीजतन तीन जानें चली गईं। पहली मौत मटौंध नगर पंचायत के हरिसन थोक में हुई।
विज्ञापन


यहां सुखरानी (70) पत्नी तिलकइयां की बुधवार की रात ठंड हालत बिगड़ गई। घर वालों ने आग और घरेलू उपचार कर किया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तड़के अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरी मौत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चुनबादा के दो वर्षीय पुत्र विनोद की ठंड से मौत हो गई। इसी तरह  मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में अच्छेलाल के एक वर्षीय पुत्र गोलू को भी बुधवार की रात ठंड ने जकड़ लिया। सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय मौत हो गई।


उधर, मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर लामा गांव के पास स्थित प्राइवेट कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा गार्ड संतोष (45) पुत्र भोला प्रसाद (पपरेंदा) बुधवार की रात ड्यूटी के दौरान ठंड से बेहोश हो गया। गुरुवार को सुबह पुत्र प्रशांत ने उसे बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed