फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three crore seven lakh fine on 16 lease holders in illegal mining

Banda News: अवैध खनन में 16 पट्टाधारकों पर तीन करोड़ सात लाख जुर्माना

Tue, 12 Mar 2024 10:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Three crore seven lakh fine on 16 lease holders in illegal mining
बांदा। अवैध खनन में डीएम ने 16 पट्टाधारकों पर तीन करोड़ सात लाख 32 हजार 638 रुपये का जुर्माना लगाया है। इनको नोटिस जारी सात दिन में जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अवैध खनन के विरुद्ध गठित टीम के निरीक्षण में 16 बालू पट्टा खदानों में अवैध खनन पाया गया। डीएम ने बालू पट्टा खदान मरौली खादर (खंड-5) पर 23 लाख 84 हजार 125, कनवारा (खंड-5) पर 91 लाख 31 हजार 901, बेंदाघाट (खंड-3) पर 17 लाख 66 हजार 272, बहादुरपुर स्योढ़ा पर 6 लाख 36 हजार, 793, दादौ खादर (खंड-7) पर 31 लाख 37 हजार 393, खैरई पर 46 हजार 447, बरियारी पर 21 लाख 62 हजार 985, बदौसा पर 1 लाख 64 हजार 870 का जुर्माना किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा लहुरेटा पर 76 लाख 60 हजार 775, महुटा पर 14 लाख 93 हजार 790, एमएस इंफ्रा डेवलपर्स साड़ी खादर पर 11 लाख 67 हजार 545, पथरी पर दो लाख 44 हजार 104, एसएस इंफाटेक साडी खादर 4 लाख 48 लाचा 954, श्रीराम इंटर प्राईजेज खप्टिहाकला पर 47 हजार 248, दीप्ती गुप्ता खप्टिहाकला 84 हजार 587 व यूफोरिया माइंड एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड पर 1 लाख 60 हजार 849 रुपये का जुर्माना किया है। सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जुर्माने की राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed