फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three children drowned in Yamuna, one dead

यमुना में तीन बच्चे डूबे, एक की मौत

Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Three children drowned in Yamuna, one dead
खप्टिहा कलां (बांदा)। शादी में शामिल होने आए तीन बच्चे नहाते समय यमुना नदी में डूबने लगे। घाट में मौजूद लोगों ने छलांग लगाकर दो बच्चों की जान बचा ली, लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। सभी आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया। सादगी के साथ शादी की रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन

घटना पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव की है। गांव निवासी रामकुमार उर्फ चुन्नी की दो बेटियों की एक साथ शादी थी। बुधवार को बरात आनी थी। सभी तैयारियों में लगे थे। परिवार सहित नाते-रिश्तेदार भी इकट्ठा थे। इसी बीच बुधवार को सुबह कुम्हरिया डेरा (जसपुरा) निवासी लवकुश उर्फ टिंकू (10) और उसका भाई अंकुश (12) पुत्रगण राकेश वर्मा, भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी राहुल (14) पुत्र राजेंद्र व अंकित (15) पुत्र रामबाबू बगैर किसी को बताए यमुना नदी स्थित कोडरन घाट नहाने चले गए।
विज्ञापन

नहाते समय पैर फिसल जाने पर लवकुश पानी में डूबने लगा। उसे बचाने में राहुल व अंकित भी गहरे पानी में समाने लगे। अंकुश दूर बैठा था। शोर सुनकर घाट में मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और राहुल व अंकित को सुरक्षित निकाल लिया। लवकुश गहरे पानी में समा गया। इसी बीच अंकुश ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों व परिजनों ने बमुश्किल लवकुश को खोजा और जसपुरा सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल और अंकित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लवकुश रामकुमार का भांजा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रामकुमार और सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बताए चले गए थे नदी नहाने
खप्टिहा कलां। यमुना में डूबा लवकुश गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। चाचा बालेंद्र ने बताया कि यमुना में नहाने गए चारों बच्चों ने घर में किसी को नहीं बताया। चुपचाप कपड़े लेकर नदी चले गए। सबको यह था कि बच्चे बाहर खेल रहे हैं। मृतक के पिता निजी वाहन चालक है। पुत्र की मौत से मां सुमन बेसुध है।

खप्टिहा कलां। भांजे लवकुश की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया। सादी के साथ सारी रस्में निभाई गईं। बरात का स्वागत भी सादगी से हुआ। रामकुमार की दो बेटियों पूनम और सोनम की एक साथ शादी हो रही है। बुधवार को बरात आई। पूनम की शादी टेढ़ा (हमीरपुर) गांव में और सोनम की शादी सिकहुला (बांदा) गांव में हो रही है। दोनों बहनों के फुफेरे भाई लवकुश की मौत ने खुशियां गम में बदल गईं। हंसी-मजाक रोने-चीखने में बदल गया। मृतक के मामा रामकुमार ने बताया कि घटना से धूमधाम नहीं हुआ। सादगी से पुत्रियां का ब्याह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed