फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three and a half lakh stolen from sanitary shop

Banda News: सेनेटरी की दुकान से साढ़े तीन लाख की चोरी

Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh stolen from sanitary shop
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान रोड स्थित सेनेटरी की दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। रविवार को सुबह दुकान मालिक ने देखा तो गुल्लक में रखे रुपए नदारद थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथ विहार निवासी कुलदीप गुप्ता की रामलीला रोड में सेनेटरी की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस बीच रात को करीब 11 बजे चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। गुल्लक में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नगद समेत अन्य सामान लेकर भाग गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकान मालिक कुलदीप गुप्ता ने देखा कि गुल्लक में रखे रुपए गायब थे। कुछ सामान भी गायब था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि गुल्लक में रखे साढ़े तीन लाख रुपए नगद रखे थे जो चोरी हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed