फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Threatened to rape wife if plot, Bullet and Rs 5 lakh not given, report filed against eight in-laws

Banda News: प्लाट, बुलेट व पांच लाख नहीं मिले तो पत्नी का दुष्कर्म कराने की दी धमकी, आठ ससुरालियों पर रिपोर्ट

Wed, 14 Jan 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Threatened to rape wife if plot, Bullet and Rs 5 lakh not given, report filed against eight in-laws
-महिला थाने में पीड़िता की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ब्याही मरका गांव की रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म कराने की धमकी देने और शहर में एक प्लाट दिलाने, बुलेट बाइक और बिजनेश करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मरका गांव की एक महिला ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 21 अप्रैल 2025 को छतरपुर के एक गांव में हुआ था। निकाह के बाद ससुराली एक प्लाट, बुलेट बाइक और बिजनेश के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न हाेने पर जान से मारने की धमकी देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी। 25 दिसंबर की रात शादी के बिचवानी उसकी ससुराल पहुंचे तो पति ने बिचवानी से कहा कि तुम अंदर जाकर मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म करो। मैं अपने ससुर की खाल उधेड़ता हूं। इसके बाद उसके पिता किसी तरह से उसे वहां से ले आए। यहां आकर महिला पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंची। वहां उसने पूरी घटना बताई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed