फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Those who take cough-fever medicine from the medical store will be monitored

मेडिकल स्टोर से खांसी-बुखार की दवा लेने वालों पर रहेगी नजर

Thu, 16 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Those who take cough-fever medicine from the medical store will be monitored
बांदा। मेडिकल स्टोर से जुकाम, बुखार और खांसी की दवा लेने वाले भी अब नजर में रहेंगे। कोविड-19 के संक्रमण के चलते इन मर्ज की दवा देने से पहले मेडिकल स्टोर संचालक को मरीज का पूरा ब्यौरा मोबाइल नंबर सहित रजिस्टर में दर्ज करना होगा। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन-प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

जुकाम-खांसी, बुखार वाले मरीजों को स्वास्थ्य विभाग होम क्वारंटीन की सलाह दे रहा है। इसके अलावा मेडिकल स्टोर से इन मर्जों की दवा खरीदने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश हैं कि सर्दी-खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत आदि के मरीजों को दवा देने से पहले उनकी काउंसलिंग की जाए। जांच की भी सलाह दें। साथ ही रजिस्टर में मरीज का नाम, उम्र, पता, कांट्रैक्ट नंबर और कब से मर्ज आदि ब्यौरा दर्ज करना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर ऐसे मरीजों की जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लापरवाही पर कार्रवाई के भी निर्देश हैं। उधर, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरती जा रही है। मेडिकल संचालकों से कहा गया है कि कोई संदिग्ध मरीज दवा लेने आए तो उन्हें अच्छे चिकित्सक को दिखाने और जांच कराने का परामर्श दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed