{"_id":"614e1d548ebc3e17554df3c8","slug":"thirty-customers-withdrew-more-money-from-atm-banda-news-knp654255365","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकाले तीस ग्राहकों ने अधिक रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से निकाले तीस ग्राहकों ने अधिक रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। केनरा बैंक एटीएम से सबसे ज्यादा 30 ग्राहकों ने रकम निकाली। इन 30 ग्राहकों ने लगभग दो लाख रुपये निकाल लिए। एटीएम से पांच गुना निकले रुपयों की वसूली में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।
आसानी से रुपये लौटने की उम्मीद लगाए बैंक कर्मियों की उम्मीदें टूटीं तो पुलिस की शरण में पहुंच गए। शाखा प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर रकम वसूली के लिए पुलिस की सहायता मांगी है।
शहर के स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक शाखा प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को पत्र भेजकर कहा कि तकनीकी खामी के चलते एटीएम मशीन से ज्यादा धन निकल गया है। ये सभी लेनदेन 30 लोगों के द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी शाखा को देर शाम पता चली। यह भी पत्र में दर्शाया गया कि इन सभी 30 लोगों का रिकार्ड खोज लिया गया है, लेकिन शत-प्रतिशत धन की वसूली नहीं हो सकी। उन्होंने वसूली कार्य के लिए पुलिस की सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
पत्र के साथ निर्धारित से ज्यादा धन ले जाने वाले 30 लोगों की सूची भी संलग्न की है। गौरतलब है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते केनरा बैंक के एटीएम से पांच गुना पैसा निकल रहा था। यानी 500 रुपये निकालने वालों के हाथ 2500 रुपये लग रहे थे।
इसी तरह 5000 रुपये की निकासी करने वाले को 25 हजार रुपये मिले। एटीएम की इस गड़बड़ी का फायदा लूटने वाले ग्राहक भी ज्यादा पैसा लेकर चुपचाप खिसकते रहे। बैंक को अतिरिक्त पैसा निकलने की कोई सूचना नहीं दी।
जब बैंक अधिकारी और कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आनन-फानन एटीएम लॉक कर लेनदेन बंद कर दिया। शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी तुरंत अपने बंगलूरू स्थित प्रधान कार्यालय को दी गई है।
शाखा प्रबंधक विक्रम बहादुर सिंह का कहना है कि ज्यादा रुपये ले गए ग्राहकों से शत-प्रतिशत वसूली की जाएगी। रुपये न लौटाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
रुपये लेने वालों में स्टेट बैंक एटीएम धारक ज्यादा
कई बैंकों के 30 एटीएम कार्डधारकों ने चंद घंटे में 3 लाख 42 हजार रुपये निकाल लिए। इनमें सबसे ज्यादा स्टेट बैंक के कार्डधारक हैं। कुछ एटीएम धारकों के बैंक की जानकारी नहीं मिल सकी, लेकिन एकाउंट और मोबाइल नंबर से उनसे संपर्क किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, लगभग 12 एसबीआई एटीएम धारक हैं। इनके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, आर्यावर्त बैंक आदि के एटीएम धारक शामिल हैं। इन सभी से लगभग दो लाख रुपये बैंक को वसूलना है।