{"_id":"653ab09ca3aa3bafb209efb8","slug":"thieves-took-away-cash-and-jewelery-worth-rs-17-thousand-banda-news-c-212-1-ori1004-3843-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 17 हजार की नगदी और जेवरात ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 17 हजार की नगदी और जेवरात ले गए चोर
Fri, 27 Oct 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली के अंतर्गत कस्बे के सुदामापुरी बिसंडा रोड निवासी राज बहादुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व दशहरा के त्योहार पर वह अपने पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव थाना बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दतौरा गए थे।
एक दिन पहले वह गांव से वापस घर आए तो घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी होने का अंदेशा हुआ तो कीमती सामान और नगदी तलाश करनी शुरू कर दी। घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, झूमर, टॉप्स और 17 हजार रुपये की नगदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।