फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves broke into the house and stole jewelery and cash worth eight lakhs

Banda News: मकान में घुसकर चोरों ने उड़ाए आठ लाख के जेवर-नकदी

Sun, 21 Apr 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and stole jewelery and cash worth eight lakhs
नरैनी। कमरे का ताला तोड़कर चोर आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों के जागने के बाद हुई। जेवर के खाली डिब्बे 50 मीटर दूर मुर्गी फार्म मंडी में पास खाली पड़े मिले। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में बांदा मार्ग पर भोला प्रसाद सोनकर का मकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने घर के पीछे से चढ़कर घर के अंदर प्रवेश किए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से व अलमारी का लॉक तोड़कर आठ लाख रुपये के जेवर व 10 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन

भोला प्रसाद की पुत्री राधा सोनकर अपनी ससुराल मध्य प्रदेश के विदिशा से मैहर में पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके आई थी। उसके भी जेवर चोर चुरा ले गए। हैरत की बात यह रही कि जिस कमरे में ताला तोड़कर चोरी हुई उसके बगल के कमरे में घर के परिजन सो रहे थे। किसी को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे भोला की पत्नी प्रेमा देवी उठीं तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा देखा। घटनास्थल से 50 मीटर दूर जेवरों के खाली डिब्बे मुर्गी फार्म मंडी के पास पड़े मिले। घटना की सूचना पर कोतवाली एसआई गौरव मिश्रा ने जांच की। भोला के मकान के निचली मंजिल में भूमि विकास बैंक किराए में चलता है। कोतवाली प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि सीसीटीवी से फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed