फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thief enters house and falls into well

घर में घुसे चोर की कुएं में गिरकर

Sun, 27 Oct 2019 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Thief enters house and falls into well
बांदा। चोरी की नीयत से घर में कूदे चोर की कुएं में गिरकर मौत हो गई। दूसरे आरोपी चोर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोना गांव की है। रविवार को तड़के गांव के ही ठोकिया उर्फ सुनील कुमार (28) पुत्र रामस्वरूप व करन लोध (29) पुत्र रामभवन गांव में महिला रेखा के घर चोरी की नीयत से घुसे। दीवार फांदते समय दोनों कुएं में जा गिरे। ठोकिया की मौके पर मौत हो गई। करन को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने रेखा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर करन को जेल भेज दिया। बिसंडा थाना के उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ठोकिया के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी बताया कि ठोकिया के कृत्य के चलते उसके भाइयों ने उसे अलग कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed