{"_id":"62cdc587cf3efa38917d197f","slug":"there-will-be-an-investigation-to-close-the-toilet-overnight-banda-news-knp7072305183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने 24 घंटे में अवैध निर्माण ढ़हाने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने 24 घंटे में अवैध निर्माण ढ़हाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। बस स्टैंड पर लगभग 40 वर्ष से संचालित हो रहे सुलभ शौचालय को पालिका प्रशासन ने रविवार की रात दीवार से चुनवा देने का मामला तूल पकड़ गया है। मंगलवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर के नेतृत्व में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम विकास यादव का ज्ञापन सौंपकर तत्काल शौचालय पर हुए अवैध निर्माण को ढहाने की मांग की है।
अधिवक्ता सूरज बाजपेयी ने 24 घंटे के भीतर शौचालय को नहीं खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिवक्ता संघ महासचिव मनोज द्विवेदी, बृजमोहन सिंह राठौर, सूरज बाजपेयी, लखन मिश्रा, विवेक बिंदु तिवारी, ब्रह्मदत्त शुक्ला, महेंद्र गुप्ता, राजेश द्विवेदी, राजकुमार पाठक, राजललन गर्ग, सुशील गुप्ता, राममोहन, जितेंद्र तिवारी, सुशील, अतुल दीक्षित, अवनीश तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। एसडीएम विकास यादव ने अधिवक्ताओं से कहा कि शौचालय किन कारणों से रातों रात बंद कराया गया। उसकी जांच की जाएगी।
सभासद ने निंदा की
अतर्रा। सभासद दल अध्यक्ष रणवीर उर्फ लाल बाबू सहित भानु प्रताप सिंह, मीनाक्षी गौतम, शोभा सिंह, लवकुश, दिवाकर आदि ने निर्णय की निंदा करते हुए कहा कि पालिका अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली सही नहीं है। सभासदों ने एकजुट होकर दो दिन पूर्व बंद किए गए शौचालय खोलने की मांग की है।