Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There were 12 lakh ponds in the country, now only 6 lakhs left

देश में 12 लाख तालाब थे, अब सिर्फ 6 लाख बचे

Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
There were 12 lakh ponds in the country, now only 6 lakhs left
वर्षा के जल संरक्षण की प्रेरणा देते जलगुरु महेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। प्रदेश सरकार के जल संरक्षण सलाहकार व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (विशेष जांच) जलगुरु महेंद्र मोदी ने शनिवार को जल संरक्षण महाभियान की अलख जगाई। गांव भ्रमण से लेकर गोष्ठियां कीं। पुलिस को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कहा कि देश में 12 लाख तालाब थे। आज सिर्फ 6 लाख बचे हैं। वर्षा का पानी नालियों में बह जाता है। 

विज्ञापन


विकास भवन में हुई गोष्ठी में कहा कि श्रमदान और जनसभागिता से जल संरक्षण का कार्य आसानी से हो सकता है। आह्वान किया कि अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण सभी अपने समय का एक फीसदी उपयोग श्रमदान में करें। हर परिवार का कम से कम एक सदस्य श्रमदान में शामिल हो। उन्होंने बड़ोखर खुर्द, तिंदवारा, जखनी, बरसड़ा बुजुर्ग और महुआ गांवों का भ्रमण कर खुद भी श्रमदान किया। जल संरक्षण के गड्ढे खोदे और खुदवाए। श्रमदान करने वालों को प्रशासन सम्मानित करेगा।  
विज्ञापन


उधर, जल गुरु ने पुलिस लाइन का भी भ्रमण किया। जल संरक्षण के लिए गड्ढे खुदवाए और आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से भारत की प्राचीन परंपरा के जरिये वर्षा का पानी संरक्षित करने के सुझाव दिए। पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल, प्रतिसार निरीक्षक लालचंद्र चौधरी, सोशल मीडिया सेल प्रभारी श्रीनिवास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जल गुरु ने राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज प्रणाली का निरीक्षण किया। परिसर में जल संरक्षण का सुझाव दिए। गोष्ठी में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज गड्ढे और तालाब बनाकर जल संरक्षित करते थे। एक समय था जब देश में 12 लाख तालाब थे। आज सिर्फ 6 लाख बचे हैं। वर्षा का पानी नालियों से बहकर नदियों में चला जाता है। भूमि प्यासी रह जाती है।


जल गुरु ने हैंडपंप के पास गड्ढा खुदवाकर जल संग्रह तरीका बताया। प्राचार्य डॉ. रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जिला विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष मनोज जैन ने भी संबोधित किया। संचालन डा.विवेक कुमार पांडेय ने किया। डा.विष्णु स्वरूप गुप्ता, राजेश गुप्ता, गरिमा द्विवेदी, दिव्या सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed