फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There was panic after symptoms of Lumpi were found in cattle.

Banda News: गोवंशों में लंपी के लक्षण मिलने से मची खलबली

Wed, 01 Nov 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 01 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
There was panic after symptoms of Lumpi were found in cattle.
बांदा/बबेरू। बबेरू और अतर्रा क्षेत्र में गोवंशों में लंपी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनके शरीर में गांठे पड़ रही हैं और बुखार व बीमार होने की वजह से गोवंश चारा और पानी भी छोड़ दे रहे हैं। कुछ की बीमारी के कारण मौत होने की जानकारी भी है। इससे पशु चिकित्सा विभाग में खलबली मची हुई।
विज्ञापन

बबेरू के गांव परास में शिव प्रसाद का गोवंश बीमार चल रहा है। उसने बताया कि इलाज कराया जा रहा है। गाय के शरीर पर गांठें हैं, उसे बुखार भी आ रहा है। पशु चिकित्सा अधिकारी कुंदल कुमार ने बताया कि गोवंशों को टीके लगाए गए हैं। वहीं, अतर्रा क्षेत्र में भी कई गोवंशों में इसी प्रकार के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम औरहा निवासी किसान प्रेमशंकर ने बताया कि उनके भी दो गोवंशों में गांठें दिखाई दे रही हैं। मुंह से लार निकल रही है। लंपी वायरस के लक्षण लग रहे हैं। अतर्रा के मजरा निवासी प्रेम नारायण, चंद्रपाल यादव, भूरा सिंह ने कहा कि इसी तरह की बीमारी के कारण कुछ गोवंश की मौत हो गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लघुचंद अहिरवार ने कहा कि फार्मासिस्ट टीम को भेजा गया है, इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed