{"_id":"65bbf732bf047028c90a4984","slug":"there-should-be-100-attendance-of-children-in-school-dm-banda-news-c-215-1-sknp1043-104659-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय में बच्चों की हो शत प्रतिशत उपस्थिति : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय में बच्चों की हो शत प्रतिशत उपस्थिति : डीएम
Fri, 02 Feb 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति अधिकाधिक कराने के प्रयास करें। शिक्षक उपस्थिति की जानकारी समय से दें। कम उपस्थिति वाले स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, निपुण भारत व कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने बीएसए लव प्रकाश यादव से कहा कि जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 55 फीसदी से कम है, वहां के शिक्षकों को पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत कराने के सख्त निर्देश दें। जिन विद्यालयों में शिक्षको की कमी है, वहां आसपास के विद्यालयों से शिक्षकों को भेजकर व्यवस्था करें। फरवरी के अंत तक सभी बीईओ की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी दें। निपुण भारत के संबंध में शिक्षकों की कार्यशाला भी आयोजित कराए।
बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, डीडीओ आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश, अपर सीएमओ डॉ. एमके जतारिया, डायट प्राचार्य आदर्श कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र, डीएसओ आनंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।