फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There is no preparation before the festival, how will the bad buses carry the passengers?

Banda News: त्योहार से पहले नहीं कोई तैयारी, खराब बसें कैसे ढोएंगी सवारी

Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
There is no preparation before the festival, how will the bad buses carry the passengers?
बांदा। करीब 15 दिन बाद नवरात्र शुरू हो रहे हैं और फिर दिवाली का पर्व होने से लोगों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। इसकी जानकारी रोडवेज प्रशासन को है लेकिन कोई तैयारी नहीं की गई है। अधिकारियों के तमाम निर्देशों के बाद भी परिवहन निगम शत प्रतिशत बसों को सड़क पर नहीं दौड़ा पा रहा है। मंडल व डिपो स्तर पर स्थित वर्कशापों में काफी दिनों से 26 बसें मरम्मत के लिए खड़ी हैं। इस पर शासन ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए स्टेशन प्रबंधक चित्रकूटधाम मंडल को नोटिस जारी करके तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में 352 बसें हैं। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से शत-प्रतिशत बसें सड़क पर नहीं चल रही हैं। जबकि शासन स्तर से अधिकारियों को शत प्रतिशत बसों को दौड़ाने का निर्देश है। यहां तक कि मंडल व डिपो स्तर पर प्रत्येक अधिकारी को एक-एक बस गोद दी गई हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रतिदिन वर्कशाप का निरीक्षण कर बसों की खामियों को दुरुस्त करने सहित एआरएम व फोरमैन को प्रतिदिन सड़क पर निकलने वाली बस को चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नवरात्र व दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों शासन स्तर पर बसों की स्थिति की समीक्षा में पाया गया कि चित्रकूटधाम मंडल में 26 बसें खराब पड़ी हैं। जिस पर शासन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक कार्मिक अशोक कुमार ने चित्रकूटधाम मंडल के स्टेशन प्रबंधक वीके मौर्य को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बसों के सड़क पर न चलने से निगम को लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंच रही है। आगे आने वाली नवरात्र व दीपावली मेले में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।



प्रयागराज के लिए चलेंगी 22 अतिरिक्त बसें
पितृ पक्ष शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने पूर्वजोंं के पिडंदान आदि के लिए प्रयागराज जाते हैं। चित्रकूटधाम मंडल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पितृ पक्ष पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रयागराज के लिए 22 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed