फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   There is no Bundelkhand state without SP-BJP elimination: Owaisi

सपा-भाजपा के सफाया बिना बुंदेलखंड राज्य नहीं: ओवैसी

Sun, 20 Feb 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
There is no Bundelkhand state without SP-BJP elimination: Owaisi
असदुउद्दीन ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
आसपास के लिए...
विज्ञापन

फोटो-19बीएनडीपी-3 : बांदा में ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा की सभा में उपस्थित लोग।
फोटो-19बीएनडीी-4 : असदुउद्दीन ओवैसी और बाबू सिंह कुशवाहा को माला पहनाकर स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
सपा-भाजपा के सफाया बिना बुंदेलखंड राज्य नहीं
रोजगार के अभाव में बुंदेलखंड का युवा पलायन कर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा एवं जन अधिकार पार्टी की संयुक्त चुनावी सभाओं में एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुउद्दीन ओवैसी ने कहा कि रोजगार के अभाव में बुंदेलखंड का युवा पलायन कर रहा है। कहा कि सपा और भाजपा का सफाया किए बगैर बुंदेलखंड राज्य नहीं बन सकता। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को मुस्लिम महिलाओं की इतनी चिंता है तो कर्नाटक की मुस्लिम बहनों को हिजाब पहनने की अनुमति क्यों नहीं दे रहे?
शनिवार दोपहर जीआईसी ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने बुंदेलखंड के मुद्दों को अपने संबोधन में विशेष रूप से शामिल किया। कहा कि अर्जुन सहायक परियोजना से सिर्फ महोबा और हमीरपुर को पानी मिलेगा। बांदा को नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई गरीब, मजलूमों की हिस्सेदारी की है। कहा कि तीन तलाक को क्रिमिनल बना दिया है। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब तक जिसे भी वोट दिया गया उसी ने हमारे अधिकारों का हनन किया। बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगती है। लेकिन पिछड़ा और मुसलमान कहीं हिस्सेदारी में नजर नहीं आता।
विज्ञापन

जनसभा में प्रत्याशी हनुमान दास राजपूत सहित गिरधारी लाल कुशवाहा, विजय बहादुर कुशवाहा, लखन चौधरी, ओमान नकवी, भंते, प्रसन्नजीत, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष वाजिद अली, सभासद बुशरा खानम, हाफिज मोहम्मद तारिक, यूनुस खां, उमैर नकवी, मंजू कुशवाहा, प्रेमा सिंह, उर्मिला कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। सभी ने दोनों नेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डरकर नहीं, उम्मीद से डालें वोट
नरैनी। करतल मार्ग पर चुनावी जनसभा में सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने मतदाताओं से कहा कि डर कर नहीं बल्कि उम्मीद की बुनियाद पर वोट डालें। यहां अरसे से बंद पड़ी राइस मिलों को नहीं चलाया गया। किसानों को खेत के लिए पानी नहीं है। उन्होंने स्थानीय मुद्दे नसेनी के अफसार अली हत्या का भी जिक्र किया। यहां प्रत्याशी शंकरलाल सहित मोर्चा के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हेलीपैड पर भी दोनों नेताओं की अगुवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed