{"_id":"5f1c71fc8ebc3e63e035bffb","slug":"theft-of-millions-banda-news-knp5732622161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की चोरी
विज्ञापन
अतर्रा। छत पर सो रहे दंपति के घर में चोर सीढ़ी लगाकर घुस गए। चोर सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल और तीन हजार रुपये उठा ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बरेहंडा निवासी पिंटू यादव पुत्र भूरा यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। देर रात चोर मकान के पीछे हिस्से में सीढ़ी लगाकर घुस गए।
कुंडी खोल कर चाबी से अलमारी खोली और सेफ तोड़कर उसमें रखे सोने और चांदी के जेवर तथा तीन हजार रुपये और घरेलू सामान, कीमती मोबाइल ले गए। थाना पुलिस ने मौका मुआयना के साथ दर्जनों लोगों से पूछताछ की है। थाना इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया तहरीर मिल गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।