फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft of jewelery worth 65 lakhs, police embroiled in border dispute, Inspector and Kotwal have arguments

Banda: 65 लाख के जेवरों की चोरी, सीमा विवाद में उलझी पुलिस, बबेरू इंस्पेक्टर और शहर कोतवाल के अपने-अपने तर्क

Mon, 22 Jan 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:46 PM IST
सार

Banda News: रोडवेज बस में सवार सराफ के बैग से 65 लाख के जेवरों की चोरी के मामले में पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। मामले को लेकर बबेरू इंस्पेक्टर और शहर कोतवाल के अपने-अपने तर्क हैं।

विज्ञापन
Theft of jewelery worth 65 lakhs, police embroiled in border dispute, Inspector and Kotwal have arguments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रोडवेज बस सवार सराफ के बैग से 65 लाख के जेवर पार हो गए। पुलिस है कि दो थानों के सीमा विवाद में उलझी है। बबेरू और शहर कोतवाली कोई भी सराफ की सुनवाई नहीं कर रही है। सीओ ने भी रविवार की देर रात तक रेलवे स्टेशन पर सराफ से पूछताछ तो की, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका मोहल्ला निवासी विजय सोनी सोने-चांदी के जेवरात बनाने का काम करते हैं। रविवार की सुबह विजय एक झोले में जेवरात से भरा बैग लेकर रोडवेज बस से फतेहपुर के लिए रवाना हुए थे। उन्हें फतेहपुर में जेवरातों की डिलीवरी करनी थी।
विज्ञापन

सफर के दौरान उसका जेवरों से भरा बैग झोले से किसी ने निकाल लिया। सीओ सदर रविवार की रात विजय से रेलवे स्टेशन पर पूछताछ करती रही। इस दौरान उन दो सराफ को भी बुलवाया गया, जिनके जेवर लेकर विजय डिलीवर के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चालक-परिचालक से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
दोनों सराफ ने पुलिस को बताया कि एक का 40 लाख और दूसरे के करीब 25 लाख के जेवर थे।  सोमवार को भी पुलिस ने सिर्फ जांच के नाम पर कभी बस के चालक-परिचालक से पूछताछ की, तो कभी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र है, इसलिए रिपोर्ट भी वहीं दर्ज की जाएगी
बबेरू इंस्पेक्टर ने बताया कि बांदा से मुरवल के बीच कारीगर का सोने से भरा जेवरात पार किया गया है। सीओ के आदेश पर उन्होंने जांच की है। विजय उनके पास तहरीर लेकर नहीं आए। उधर, शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला चूंकि बबेरू कोतवाली क्षेत्र है, इसलिए रिपोर्ट भी वहीं दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed