फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft by breaking the window of the rest room of the railway

रेलवे के रेस्ट रूम की खिड़की तोड़कर चोरी

Wed, 23 Jun 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the window of the rest room of the railway
बांदा। रेलवे के रेस्ट रूम की खिड़की तोड़कर चोर टीसी का पर्स और मोबाइल चुरा ले गए। सुबह जब कर्मचारियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जीआरपी ने मामले को सिविल पुलिस का बताकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात निजामुद्दीन से बांदा पहुंची महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट कंडक्टर (टीसी) रामकेश मीना और बनवारी लाल मीना ड्यूटी खत्म होने के बाद बांदा स्टेशन पर उतरे और बंगालीपुरा के निकट बने रेस्टरूम में जाकर सो गए। सुबह देखा तो खिड़की टूटी थी।
विज्ञापन

राकेश का मोबाइल और बनवारी लाल का पर्स गायब था। दोनों ने चोरी की आशंका जताई। पर्स में करीब 1100 रुपये बताए गए। दोनों टीसी जीआरपी थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन बीत जाने के बाद टीसी जब पुन: शाम को थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने मामले को सिविल पुलिस का बताकर टरका दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामला सिविल पुलिस का था। इस कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed