फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Theft at three places including Maheshwari Mata temple

Banda News: महेश्वरी माता मंदिर समेत तीन जगहों पर चोरी

Mon, 26 Feb 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Theft at three places including Maheshwari Mata temple
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी माता मंदिर समेत तीन अलग-अलग स्थानों से चोरों से हजारों का माल पार कर दिया। महेश्वरी देवी मंदिर में चोरी के दौरान ट्रस्ट पदाधिकारी के पुत्र ने आरोपी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। शेष अन्य चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव निवासी संतोष शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह लाइट साउंड सर्विस का काम करता है। उसका साउंड सर्विस भाजपा कार्यालय के पास स्थित कनवारा रोड द्वारिका पुरी निवासी प्रेम किशोर तिवारी के यहां हो रही श्रीमद भागवत कथा में लगाया गया था। प्रेमकिशोर के पुत्र ने जानकारी दी कि उसका साउंड सिस्टम बीती रात चोरों ने पार कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

उधर, महेश्वरी देवी विराजमान ट्रस्ट के उप प्रबंधक विष्णु कुमार दीक्षित ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में बताया कि मंदिर प्रांगण से चढ़ावे के लिए आईं पीतल की लक्ष्मी, विष्णु व गणेश मूर्तियों को चोर ने पार कर दिया। उसने दानपात्र को भी बोरी में भर लिया था। इस बीच उप प्रबंधक के पुत्र ने किसी तरह से चोर को कोतवाली के पास से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक मूर्ति बरामद हुई है। दो गायब है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तीनों स्थानों पर हुई चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed