{"_id":"68d19bca0b60ee504f0b26b4","slug":"the-young-man-who-went-to-the-invitation-died-after-falling-from-the-roof-banda-news-c-212-1-sknp1027-133731-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: निमंत्रण में गए युवक की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: निमंत्रण में गए युवक की छत से गिरकर मौत
Tue, 23 Sep 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पितृ मिलौनी के निमंत्रण में गए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार सुबह उसका शव छत के नीचे पड़ा देखा तो जानकारी हो सकी।
कमासिन थाना क्षेत्र के राछा गांव निवासी रामबदन ने बताया कि उसका साला लोहरा गांव निवासी रमाकांत (38) अपनी रिश्तेदारी में पितृ मिलौनी निमंत्रण में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गया था। वहां रविवार की रात खाना खाकर वह छत में सोने चला गया। रात में किसी समय उसकी छत से गिरकर मौत हो गई।
सोमवार को सुबह परिजनों ने देखा तो उन्हें जानकारी हो सकी। रमाकांत के एक पुत्र एक पुत्री है। घर में पत्नी ऊषा देवी हैं। वह मजदूरी करता था। दो भाई में छोटा था। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि छत से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन
