फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man who married the mother of two children shot himself

दो बच्चों की मां से शादी करने वाले युवक ने खुद को गोली मारी

Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The young man who married the mother of two children shot himself
घायल शुभम सिंह को अस्पताल में दाखिल कराने ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। शहर के एक मोहल्ले के व्यावसायी घराने से जुड़ी दो बच्चों की मां को साथ ले जाकर शादी रचाने का दावा करने वाले युवक ने अपने बहनोई की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घायल युवक भाजपा जिला पंचायत सदस्य का भाई है। सीओ राकेश सिंह के मुताबिक युवक ने खुद को गोली किस कारण से मारी। इसका पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला को आवास विकास निवासी शुभम सिंह तीन दिन पहले अपने साथ ले गया था। महिला अपने दो मासूम बच्चों ससुराल में ही छोड़ गई थी। ससुराल वालों ने शहर कोतवाली में शुभम के खिलाफ महिला को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। रविवार को महिला और युवक का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें यह दोनों एक साथ कार में बैठे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

इसमें दोनों ने कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं गए हैं। अपनी मर्जी से एक साथ गए हैं और शादी भी कर ली है। महिला ने कहा कि जो भी हम दोनों कर रहे हैं एक-दूसरे की रजामंदी से कर रहे हैं। किसी ने डराया-धमकाया नहीं है। इसी आशय का एक पत्र भी वायरल हुआ, जो महिला ने पति को संबोधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को सुबह आरोपी युवक शुभम सिंह (26) ने खुद को दाहिनी तरफ पेट में रिवाल्वर से गोली मार ली। पुलिस के मुताबिक वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर उसके बहनोई दीपक सिंह गौर का है। घायल शुभम को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
शुभम मूल रूप से चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र के हरदौली का रहने वाला है। उसके बहनोई के रिवाल्वर का लाइसेंस फतेहगढ़ जिले से बना है। पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस (खोखा) कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक दिन पहले लौटे थे महिला व युवक
बांदा। गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश करने वाला शुभम सिंह एक दिन पहले यानी 16 जनवरी को महिला के साथ बांदा लौटकर आया था। पुलिस के मुताबिक यह दोनों बांदा से इंदौर चले गए थे। इनके लौटने पर रविवार को दोनों परिवारों के बीच हुई बातचीत हुई थी।
इसके बाद शुभम सिंह और महिला परिजनों की सहमति से अपने-अपने घर चले गए थे। पुलिस के मुताबिक शुभम सिंह को उसका भाई ओमकार व शुभम बहनोई दीपक सिंह गौर के घर में रुके थे। अगले ही दिन शुभम ने खुद को गोली मार ली। परिजन पुलिस को शुभम के आत्महत्या की कोशिश करने की वजह नहीं बता सके हैं।
आपका सम्मान करती हूं पर प्यार कभी नहीं हुआ
बांदा। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी घराने की महिला ने अपने प्रेमी शुभम सिंह के साथ जाने के बाद पति को संबोधित दो पन्नों का पत्र भी लिखा। यह सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हस्तलिखित पत्र में पति से माफी मांगते हुए उसने कहा है कि वह जो भी कर रही है अपनी इच्छा से कर रही है। पति से कहा कि आप बहुत अच्छे हैं। कोई गलती या कमी नहीं।

मैं आपके घरवालों से परेशान हो गईं हूं। आपका फायदा सभी उठाते हैं। इसी वजह से घर वाले मुझे परेशान करते हैं। महिला ने अपने दोनों बच्चों के बारे में कहा है कि उनका ध्यान दीजिएगा। बच्चों को चाहे अपने पास रख लें या हमारे पास। अंतिम लाइन में पति के लिए लिखा कि वह उसकी बहुत रिस्पेक्ट करती है पर प्यार कभी नहीं हुआ। माफ कर दीजिएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed