फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man committed suicide by hanging himself

युवक ने फांसी लगा जान दी

Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
बांदा। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के शंभू नगर निवासी रोहित गुप्ता (20) पुत्र पप्पू गुप्ता ने शुक्रवार की रात कमरे के अंदर सीलिंग हुक में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे पर लटकते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी आनंद देव (26) पुत्र रामगोपाल ने शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के चलते कमरे के अंदर फांसी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। इसी बीच परिजनों की निगाह पड़ी तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव निवासी मोहनलाल (20) पुत्र कामता प्रसाद ने शनिवार को दोपहर पिता की डांट से नाराज होकर कमरे के अंदर फांसी लगा ली। इसी बीच कमरे आए परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो नीचे उतारा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed