{"_id":"57dc3ac94f1c1b447fd47f91","slug":"the-young-man-blew-himself-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को जिंदा फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद को जिंदा फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर दोस्त को जलाया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवक ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में युवती ससुराल में आग से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव में प्रिंसू सिंह (22) पुत्र अभय सिंह ने गुरुवार की रात घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। परिजन आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां उसकी मौत हो गई। चाचा अवधेश ने बताया कि प्रिंसू मुंबई में काम करता था। वहां नशे का आदी हो गया। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। नशे की हालत में उसने खुद को आग लगा ली। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट निवासी शोभा (23) पत्नी रमाकांत निषाद शुक्रवार को दोपहर चिराग से लायलोन की डोरी जोड़ रही थी। तभी साड़ी में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पूर्व प्रधान विवेक सिंह तीमारदारी में लगे रहे।
विज्ञापन