फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The workers pledged for a united India

कार्यकर्ताओं ने लिया अखंड भारत का संकल्प

Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The workers pledged for a united India
तिंदवारी में अखंड भारत संकल्प दिवस में उपस्थित संघ व अन्य संगठनों के नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। अखंड भारत संकल्प दिवस शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया। कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। मरही माता स्थित नगर कार्यालय में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का संयुक्त कार्यक्रम हुआ। चर्चा के बाद संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विहिप विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, प्रांत गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, संयोजक विवेक सिंह कछवाह सहित महेंद्र धुरिया, छात्र प्रमुख विवेक चंदेल, यशवीर सिंह, किशन तिवारी, चंद्रप्रकाश, देवराज राजपूत, महावीर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

अतर्रा संवाद के अनुसार स्वयं सेवक संघ के नगर प्रचारक रमाकांत ने बताया कि जिला प्रचारक सक्षम के निर्देशन पर बदौसा रोड स्थित श्रीराम बस्ती में पदाधिकारियों को मास्क व खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर प्रचारक रमाकांत, उदय द्विवेदी, अंकित, आयुष्मान, सावित्री देवी, मुन्नी, सोनिया, प्रियंका, सीता आदि उपस्थित रहे। तिदंवारी संवाद के मुताबिक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने अपने आवास पर भारत माता के चित्र पर फूल चढ़ाकर दीप जलाए। स्वयंसेवकों द्वारा अखंड भारत का संकल्प दोहराया गया। सुधा द्विवेदी, ओशी राजपूत, अनु राजपूत, शिवानी द्विवेदी, शालिनी द्विवेदी, शिवम् प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ओरन संवाद के अनुसार आरएसएस इकाई द्वारा मैरिज हाल में भारतमाता पूजन और अखंड भारत पर परिचर्चा हुई। प्रभाकर द्विवेदी सहित स्थानीय स्वयंसेवक साकेत बिहारी, श्रीकांत शिवहरे, उदयवीर सिंह, शिवनरेश गुप्ता, रामबाबू, देवमूरत कुशवाहा, अविनाश, आशाराम शिवहरे, राजा सविता, राजेश्वर द्विवेदी, विमल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed