{"_id":"612e70418ebc3e61cf7e0169","slug":"the-work-of-a-scribe-should-not-be-taken-from-the-scavengers-banda-news-knp649387056","type":"story","status":"publish","title_hn":"सींचपालों से न लिया जाए मुंशी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सींचपालों से न लिया जाए मुंशी का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भुगतान और सींचपालों की अन्यत्र ड्यूटी न लगाने समेत कई मांगों को लेकर सिंचाई संघ (सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल, नलकूप चालक) ने बैठक की। 17 सूत्री मांगपत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा। सींचपालों से मुंशी का काम लेने पर रोष जताया।
नवाब टैंक स्थित कार्यालय परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे कामता प्रसाद ने समस्याओं के निस्तारण में देरी पर रोष जताया। कहा कि राजस्व कर्मियों के अवशेष देयकों का भुगतान काफी समय से लंबित है। संरक्षक रमजोर सिंह चंदेल ने कहा कि सींचपालों की कमी है।
खंडीय, उप खंडीय कार्यालयों में संबद्ध सींचपालों को जिलेदारी कार्यालयों में संबद्ध किए जाएं। संरक्षक शिवकरन पाल, रसूल बख्श और महामंत्री महताब आलम खां ने भी बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
बाद में अधिशासी अभियंता को मांगपत्र सौंपा। इसमें सींचपालों को जिलेदारी कार्यालय में संबद्ध करने, चौकियों के साथ मुंशी का काम न लेने, सेवा पुस्तिकाओं, जीपीएफ/एनपीएस पासबुकों का अवलोकन, जिलेदारियों में शौचालय की व्यवस्था व दरी मुहैया कराने, जिलेदारी प्रथम पनगरा कार्यालय का भवन निर्माण कराने, जिलेदारी चतुर्थ बबेरू कार्यालय की मरम्मत, मुंशियों की नियुुक्ति आदि मांगें शामिल रहीं। बैठक व ज्ञापन में रामसहाय त्रिपाठी आदि मौजूद थे।