फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The women told the importance of organic farming

महिलाओं को बताया जैविक खेती का महत्व

Sat, 02 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 02 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
The women told the importance of organic farming

बांदा। बड़ोखर गांव में ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर मेें

विज्ञापन
चल रहे तीन दिवसीय महिला किसानों के जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला में शनिवार को दूसरे दिन जैविक खेती की विधियां, आर्थिक महत्व, जल स्रोत का प्रभाव और मिट्टी की जानकारियां दी गईं।

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय एवं आर्गेनिक फार्मिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षक रवि प्रकाश शुक्ल ने जैविक खेती के आर्थिक महत्व बताए।

कहा कि खेत-खलिहान और घरेलू कचरे के उपयोग से खेती की उर्वरा बनाए रखी जा सकती है। इससे पैसों की बचत होगी। प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह बुंदेला ने मिट्टी को समझने पर जोर दिया।

महिला किसानों को नाडेप खाद और जीवामृत खाद बनाने की विधियां बताईं। किसान शांती विश्वकर्मा (महोबा), सुमित्रा अहिरवार, राधा अनुरागी, क्रांती यादव, रमाबाई, रामदेवी, तारा नामदेव, रामसखी, पुष्पा सेन और हर कुंवर देवी ने खेती से जुड़े अपने अनुभव बयां किए।

कार्यशाला के दूसरे दिन सत्र की शुरुआत किसान मान कुंवर देवी, सुमित्रा देवी और बड़ोखर की शांती देवी व रज्जी ने दीप जलाकर की। कुमारी वंदना ने गीत पेश किया।

योग प्रशिक्षक डॉ. विमलेश राठौर ने प्राकृतिक तौर तरीकों से मिट्टी और अपनी सेहत को लंबा बनाने का अनुभव बताते हुए महिला किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने पर प्रेरित किया।

कार्यशाला में दादरे की धुन पर ढोलक की थाप भी गूंजी। कार्यशाला मेजबान प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह सहित कई अन्य किसान उपस्थित रहे। संचालन गुंजन मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed