{"_id":"65a5700769fdea62eb0b08f8","slug":"the-woman-who-came-to-her-maternal-home-committed-suicide-by-jumping-into-the-well-banda-news-c-12-1-jhs1001-546426-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मायके आई महिला ने कुएं में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मायके आई महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
Mon, 15 Jan 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
बांदा। ससुरालियों के उत्पीड़न से आहत होकर विवाहिता ने मायके में रविवार शाम कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर शव को बाहर निकाला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुड़ारी गांव निवासी गोरीबाई (22) चार दिन पहले मकर संक्रांति का त्योहार मनाने अपने मायके बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव के सादौपुर आई थीं। महिला ने रविवार को शाम साढ़े सात बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। देर शाम वहां महिलाएं पानी भरने गईं तो उन्होंने कुएं में शव उतराता देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने कुएं में कांटा डालकर उसे बाहर निकाला।
पिता रामनिहोर ने बताया कि ससुरालियों के उत्पीड़न व मारपीट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। गोरी की एक ढाई साल की बच्ची रक्षा है। बदौसा थानाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि पिता के लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

15जेएनडी13 : सत्यवान खटकड़ के अंतिम संस्कार में शामिल लोग। संवाद