{"_id":"586161e94f1c1b8840eec165","slug":"the-woman-s-death-from-a-dumper-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसों में दंपति समेत चार राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी उर्मिला (58) पत्नी रामनिवास रविवार की रात अपने पुत्र उमाकांत के साथ पुत्री की ससुराल नरैनी जा रही थी। गांव से कुछ दूर कच्ची सड़क मोड़ पर बाइक डंपर से टकरा गई। उर्मिला बाइक से गिरकर डंपर से कुचल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेउना गांव निवासी बीटा (30) सोमवार की दोपहर पति हरीदास (32) के साथ साइकिल से डिंगवाही बैंक शाखा जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीछे से आ रही बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। बीटा को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट निवासी प्रेमचंद्र (45) पुत्र राजाराम रविवार की रात शौच को जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। एक अन्य घटना में लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को सोमवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर से लगभग चार किलोमीटर दूर एक ढाबा के नजदीक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन