फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman killed by cutting the vein of her hands

हाथों की नस काटकर युवती ने जान दी

Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The woman killed by cutting the vein of her hands
बांदा। घर में अकेली युवती ने दोनों हाथों की नस काटकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने आत्महत्या की वजह नहीं बताई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के पथरी गांव में रागिनी (24) पुत्री चुनुबाद गुरुवार को दोपहर कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन

नाजुक अवस्था में चचेरे भाई रमेश ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। भाई के मुताबिक रागिनी ने दोनों हाथों की नस काट ली थी। घटना के वक्त मां पड़ोस में गई थी। दो भाई बाहर थे। फिलहाल वह घटना का कारण स्पष्ट नहीं कर सका। शव को मर्च्यूरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के बद्री पुरवा (पचोखर) निवासी रज्जू कुशवाहा की पुत्री मनीषा (19) ने बुधवार की रात घर में साड़ी के फाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को सुबह 9 बजे तक कमरे से न निकलने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव में रिंकू सिंह (26) पुत्र ब्रजलाल ने बुधवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने फंदा काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह घरवालों की डांट बताई गई है। एक अन्य घटना में पिस्टा (बिसंडा) गांव निवासी राजकिशोर (42) ने गुरुवार को सुबह जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed