फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The woman died trapped in the train engine

ट्रेन के इंजन में फंसकर महिला की मौत

Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 18 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The woman died trapped in the train engine
train - फोटो : amar ujala

बांदा। मार्निंग वाक के लिए निकली महिला घर से चंद कदम दूरी पर रेलवे लाइन पार करते समय पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। इंजन के नीचे फंसकर दूर तक घसिटती चली गई। ट्रेन रुकने के बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका। कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। ट्रेन खड़ी रहने से लगभग दो घंटे तक बांदा-झांसी-कानपुर रेल मार्ग ठप रहा। महिला के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


घटना रविवार को सुबह करीब 7 बजे की है। सिविल लाइन (डीसीडीएफ) की रहने वाली राम देवी (55) पत्नी विष्णुदत्त तिवारी संकट मोचन मंदिर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बांदा से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने आ गई। ठोकर लगने के बाद वह इंजन के नीचे फंस गई और दूर तक घसिटती चली गई। स्टेशन चंद कदम दूरी पर है। इसलिए ट्रेन रफ्तार नहीं पकड़ सकी थी। चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। उसकी गर्दन पटरी और इंजन के बीच फंस गई। वह तड़पती रही लेकिन उसे बाहर निकाला नहीं जा सका। ट्रेन चालक का कहना था कि जिस भाग में महिला फंसी थी उसे खोलने के लिए इंजन में औजार उपलब्ध नहीं थे। बाद में रेलवे स्टेशन से औजार आने पर एंगल खोलकर शव निकाला गया। देर तक शिनाख्त ही नहीं हो पाई। बाद में घर वालों ने आकर पहचाना।
विज्ञापन


घटना की जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष समेत स्टेशन प्रबंधक को दी गई।  रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद स्टार्टर सिग्नल के पास ट्रेन खड़ी रहने से बांदा-झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन लगभग दो घंटा तक ठप रहा। पैसेंजर ट्रेन भी दो घंटा विलंब से रवाना हुई। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बडोला ने बताया कि मृतका के पुत्र केके तिवारी के लिखित अनुरोध और समझौते के बाद बगैर पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, यह भी चर्चा है कि राम देवी का घर में किसी से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर वह ट्रेन के सामने जा पहुंची। मृतका अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed