{"_id":"586aa1614f1c1b0252158edb","slug":"the-whole-country-looks-to-modi-and-shah-dishonest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी और शाह को दिखता है पूरा देश बेईमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी और शाह को दिखता है पूरा देश बेईमान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मीडिया से बात करते तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी व तिंदवारी क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह ने नोटबंदी पर भाजपा सरकार पर बरसे। कहा कि पीएम मोदी की नजर में अमित शाह को छोड़कर पूरा देश बेईमान है। विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे।
जिला कार्यालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नोटबंदी के बाद बैंक की लाइन में उद्योगपति, माफिया, भ्रष्टाचारी नजर नहीं आए, सिर्फ मजदूर और मजबूर किसान लाइन में लगे। आरोप लगाया कि दूसरे दलों की रैलियां बंद हैं, लेकिन भाजपा की रैलियों में करोड़ों रुपये फूंके जा रहे हैं। इनके पास धन कहां से आ रहा है? कैशलेस के लिए जोर दिया जा रहा है, जबकि 80 फीसदी ग्रामीण आबादी को इसकी जानकारी नहीं है। इसे समझने में उन्हें 25 साल लग जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रामेश्वर भाई, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह गौतम, मोहम्मद उमर दुर्रानी, मीडिया प्रभारी केशव पाल व करन सिंह पंकज, डीडीसी आरबी यादव, शिवबली सिंह, केशवबाबू आदि मौजूद रहे।
उधर, अलीगंज शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने नोटबंदी के फैसले को आर्थिक अराजकता बताई। कहा कि दैनिक मजदूर भुखमरी की कगार पर हैं। कारोबार चौपट है। मतदाता तानाशाही को उखाड़ देंगे। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान आदि मौजूद रहे।