फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The walls of the schools will tell the story of the heroes

स्कूलों की दीवारों में प्रदर्शित होगी महिलाओं की गौरव गाथा

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The walls of the schools will tell the story of the heroes
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी वीर महिलाओं की गौरव गाथा परिषदीय स्कूलों की दीवारें बयां करेंगी। स्कूलों की दीवारों पर रानी लक्ष्मीबाई और सरोजनी नायडू जैसी वीरांगनाओं की जीवन गाथा की पेंटिंग कराई जाएगी। जनपद के सभी 1725 परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की दीवारों की पेंटिंग से बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-4 में इसे शामिल किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। दीवारों में वीर महिलाओं के चित्र, कहानियां आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) पवन कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में पेंटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed