{"_id":"576591d84f1c1b103211be40","slug":"the-villagers-of-financial-literacy-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दी वित्तीय साक्षरता की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के साक्षारता शिविर में बोलते क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नाबार्ड व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जल जागरण शिविर मेें ग्रामीणों को जागरूक किया। शनिवार को जसपुरा ब्लाक परिसर में आयोजित शिविर में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्र ने वित्तीय साक्षरता की जानकारी देेते हुए ग्रामीण परिवेश में अधिक से अधिक अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इससे परिवार और गांव का विकास होगा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र निदेशक एचपी वर्मा ने स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीडीएम नाबार्ड बीपी सिंह ने जल संरक्षण और पानी के दुरुपयोग रोकने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। जसपुरा शाखा प्रबंधक वीके शर्मा, पैलाना शाखा प्रबंधक सुरेशचंद्र, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता वीके सिंह समेत बैंक मित्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। समापन पर जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन