फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The vacant posts of Youth Congress will be filled soon

एक परवारे में भरे जाएंगे युवा कांग्रेस के रिक्त पद

Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
The vacant posts of Youth Congress will be filled soon
बांदा। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने रविवार को यहां युवा कांग्रेसियों में जोश भरने की जमकर कवायद की। कहा कि यूथ शक्ति ही देश की शक्ति है। वार्ड से लेकर जिला स्तर तक रिक्त पदों को भरने और कमेटियों का पुनर्गठन एक पखवारे में करने को कहा।
विज्ञापन

रविवार को यहां आए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और बांदा जनपद प्रभारी ब्रजेश बिजौलिया ने कहा कि जिला, नगर, ब्लाक, वार्ड, विधान सभा क्षेत्र में जो भी पद रिक्त है। उन्हें भरा जाएगा। जरूरत होगी तो पुनर्गठन भी होगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विशाल तिवारी ने कहा कि वार्डों से गांवों तक युवा कांग्रेस का संगठन खड़ा करना है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की शक्ति है। उन्होंने युवाओं से मिलकर गांवों तक संगठन खड़ा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सद्दाम खां ने कहा कि बांदा में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पद यात्राएं की जाएंगी। युवा कांग्रेस के बांदा शहर अध्यक्ष इरफान खां ने हरेक वार्ड में युवक कांग्रेस इकाई गठित करने का भरोसा दिलाया है। बैठक को शोएब रिजवी, सैय्यद अल्तमश हुसैन, रामहित निषाद, पवनदेवी कोरी, शेरखां ने भी संबोधित किया। शादाब, अवधेश पटेल, नफीस खां, शाहरुख, अहमद रजा, सनी हनी, विक्की, शहबाज, अजय पटेल, सईद, सोहराब खां, रईश सिंकदर, एजाज, राकेश सिंह, वसीम, निजाम, शाहिद अली, प्रदीप सिंह, राकेश बुंदेला, शब्बीर सौदागर, शिबबली सिंह, उबैद पठान, वीरेंद्र धुरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed