फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The two struck up Tractor entered the house

महिला-दूधिए को कुचल कर ट्रैक्टर घर में घुसा, पुआल लदे ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग

Sat, 31 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 31 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The two struck up Tractor entered the house

बेकाबू ट्रैक्टर विकलांग महिला और दूधिए को कुचल कर मकान में जा घुसा। दोनों घायल हो गए। चालक भाग निकला। अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।

विज्ञापन


जौहरपुर (तिंदवारी) निवासी सुशीला (35) पत्नी बाबू शनिवार को दोपहर हैंडपंप से पानी भरकर घर लौट रही थी। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। ट्रैक्टर ने कुछ दूर आगे साइकिल सवार दूधिए पवन (25) को भी कुचल कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच ट्रैक्टर चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे रामशरण के मकान में जा घुसा। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घायल सुशीला के मुताबिक ट्रैक्टर पड़ोसी युवक का है। वह ट्रैक्टर चलाना सीख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंदवारा (तिंदवारी) निवासी अवध राज (20) और उसका पिता रामतीरथ (55) शनिवार को सुबह बाइक पर फतेहपुर जाते समय ललौली के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एक अन्य घटना में ओवरब्रिज से गुजर रही पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई। इससे वहां घंटों जाम लगा रहा। जरैली कोठी निवासी पप्पू यादव शनिवार को देर रात मसुरी से ट्रैक्टर ट्राली पर पुआल लादकर घर लौट रहा था। शहर में कालूकुआं मोड़ पर पुआल से लपटें उठने लगीं।


चालक ने ट्रैक्टर अलग कर फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन महोबा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दमकल गाड़ियां होने से आग सुलगती रही। फ्लोर पंप लिए जवान पानी तलाशते रहे। जल संस्थान एक्सईएन को फोन कर टैंकर भेजने को कहा। लेकिन टैंकर भी नहीं पहुंचा। आग से हाइवे पर घंटों यातायात अवरुद्ध रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed